T20 World Cup Schedule 2022: कौन बनेगा विजेता ?

T20 वर्ल्ड कप 2022: T20 क्रिकेट World Cup, 16 अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है। इसमें कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल और एक फाइनल शामिल है। T20 वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं। बची हुई टीमों को पहले वर्ल्ड कप के क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होगे। बाद में 4 टीमों को और सेलेक्ट किया जायेगा। Men’s T20 World Cup Schedule 2022 दो राउंड में विभाजित है।

t20-world-cup-schedule-2022

पहले राउंड में दो ग्रुप है। दोनो ग्रुप से टॉप 2 टीम्स को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई मान लिया जाएगा इस तरह वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी बाकी चार टीमों के क्वालीफाई ना होने पर उन्हें T20I वर्ल्ड कप 2022 से बाहर कर दिया जाएगा। इस तरह राउंड 2 में कुल 12 टीम्स हिस्सा लेंगी और दो ग्रुप में विभाजित होंगी।

T20 World Cup Schedule 2022: हिस्सा लेने बाली टीम्स

Sports News: T20 World Cup 2022 के लिए 8 टीम्स पहले से ही क्वालीफाई कर चुकी है। और इनके नाम इस प्रकार है

न्यूजीलैंड,आस्ट्रेलिया,भारत,दक्षिण अफ्रीका,अफगानिस्तान,पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश।

इनके अलावा बाकी आठ टीमें  पहले राउंड में T20 World Cup Qualifiers खेलेंगी।  बाकी टीम्स को राउंड–1 में रखा गया है जिन्हे वर्ल्ड कप खेलने के लिए पहले क्वालिफाई करना पड़ेगा।

2022 T20 World Cup Groups : जानिए कौन किस ग्रुप में ?

Round–1 T20 World Cup Qualifiers की टीम्स के नाम इस प्रकार है –

 Group A: श्रीलंका,आयरलैंड,नीदरलैंड,नामीबिया

Group B: बांग्कालादेश ,स्कॉटलैंड ,पापुआ न्यू गिनिया और ओमान के नाम शामिल हैं।

Super 12s: Men’s T20 World Cup Schedule 2022, Super-12s के लिए टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। जो ग्रुप 1 और ग्रुप 2 में विभाजित है।

  • Group–1
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंग्लैंड
  • वेस्ट इंडीज
  • दक्षिण अफ्रीका
  • ग्रुप A विनर
  • ग्रुप B रनर अप
  • Group–2
  •  भारत
  • पाकिस्तान
  • न्यूजीलैंड
  • अफगानिस्तान
  • ग्रुप B विनर
  • ग्रुप ए रनर अप

भारत और पाकिस्तान एक बार फिर से समान ग्रुप में है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 23 अक्टूबर को आपस में टकराएंगे।

T20 World Cup Venue(Host):

इस बार का T20 World Cup Host आस्ट्रेलिया कर रहा है। जहां की पिचें उछाल भरी होती है और गेंदबाजों के लिए बहुत मददगार होती है। बल्लेबाजों के लिए ऑस्ट्रेलिया में हमेशा मुस्किल परिस्थितियां होती है। ऐसे में जिस टीम के पास अच्छे तेज गेंदबाज होंगे वो टीम यहां पर अच्छा करेगी। तेज़ गेंदबाजों की बात करें तो साउथ अफ्रीका,ऑस्ट्रेलिया,और पाकिस्तान के पास विश्व का सबसे अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

भारत का T20 World Cup Schedule 2022:

T20 World Cup 2022 में भारतीय Team: रोहित शर्मा (captain), केएल राहुल (wise captain), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत(wk), दिनेश कार्तिक(wk), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल,दीपक हुडा।

भारत अपना पहला मैच अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 23अक्टूबर को खेलेगा। भारत अपना आखिरी लीग मुकाबला 6 नवंबर को खेलेगा जिसके बाद यह तय हो चुका होगा की भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नही?

भारतीय टीम का T20 World Cup Match Schedule :

TeamsDayDateTimeGround
भारत बनाम पाकिस्तानरविवार23 अक्टूबरदोपहर 1:30 बजेमेलबर्न
भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेतागुरुवार27 अक्टूबरदोपहर 12:30 बजेसिडनी
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकारविवार30 अक्टूबरशाम 4:30 बजेपर्थ
भारत बनाम बांग्लादेश बुधवार2 नवंबरदोपहर 1:30  बजेएडिलेड
भारत बनाम ग्रुप बी विजेतारविवार6 नवंबरदोपहर 1:30 बजेमेलबर्न

अगर भारत अपने तीन या चार मुकाबले जीतता है तो वह विश्व कप के सेमी फाइनल में प्रवेश कर जाएगा।

T20 Wolrd Cup Semi-final 1 – 9 नवंबर

T 20 World Cup Semi-final 2 – 10 नवंबर

फाइनल – 13 नवंबर

कौन जीतेगा? T20 विश्व कप 2022:

 वैसे तो सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से जाएंगी। लेकिन टीम्स की तैयारिया बता देती है कि कौन सी टीम सबको चौकाने बाली है। वैसे वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से सबसे ज्यादा चांस तो कंगारुओं के ही है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह संतुलित नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी गेंदबाज भी कमल दिखा सकते है। लेकिन  पाकिस्तान के बल्लेबाज आस्ट्रेलिया में संघर्ष करते दिख सकते है। इसलिए पाकिस्तान को जीतने के लिए इस बार वर्ल्ड कप में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दक्षिण अफ्रीका T20 World Cup में सबको चौंका सकता है। क्योंकि इस बार दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी उन्हें वर्ल्ड कप दिला सकती है ।

न्यूजीलैंड को इस विश्व कप में अंडर रेट किया जा रहा है उनके पास भी कई मैच विनर्स है।

भारत की बात करें तो भारत के बल्लेबाज काफी अच्छी फॉर्म में जरूर है लेकिन डेथ ओवर्स की परेशानी भारत को बहुत परेशान करेगी। इंडिया ने फिर भी काफी परेशानियों का हल निकाल लिया है। जिससे उम्मीद है कि इस बार भारत वर्ल्ड अपने घर जरूर लायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *