IPL 2023 Schedule Players List: CSK
Sports News: हर बार की तरह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स ने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है। और इस ipl 2023 schedule players list में अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, सहित कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है साथ ही साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने बेस्ट प्लेयर्स की खरीदारी भी की है। इस बार चेन्नई का स्क्वाड ऑलराउंडर्स की मौजूदगी से भरा हुआ है। चेन्नई सुपर किंग में विश्व के प्रमुख ऑल राउंडर्स में शुमार बेन स्टॉक, रविंद्र जडेजा, मोइन अली, और मिचेल सेंटनर है। चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करते हुए इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल की टीमें अपने होम ग्राउंड पर अपनी लीग के आधे मुकाबले खेलेंगी। धोनी के अपने होम ग्राउंड चेन्नई(चिपॉक) लोटने पर उनके फैंस काफी खुश है।

IPL 2023 Schedule Players List:
Chennai Super Kings Team: CSK Squad 2023 में चयनित खिलाडियों की सूची नीचे दी गयी है
बल्लेबाज: ऋतुराज गायकवाड,अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद,शुभ्रांशु शेनापती, डेवोन कोनवे, मथीसा पथिराना,
ऑल राउंडर्स: रविंद्र जड़ेजा,बेन स्टोक्स,मोइन अली,मिचेल सेंटनर, कायल जेमिसन,अजय जाधव मंडल, ड्वेन प्रिटोरियस, निशांत संधू, शिवम दुबे, भगत वर्मा,
विकेट कीपर: अंबाती रायुडू , महेन्द्र सिंह धोनी
गेंदबाज: महीस तीछना, राजवर्धन हेंगारगेकर, तुषार देशपांडे,दीपक चाहर,सिमरजीत सिंह,मुकेश चौधरी,प्रशांत सोलंकी
Best buy:- बेन स्टोक्स(16.25cr)
इन्हे भी पढ़ें :
CSK के IPL में रिकार्ड्स:
CSK records in IPL: आपको बता दे कि 2 साल प्रतिबंधित रही CSK की टीम के नाम सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। CSK ने आईपीएल के 15 सीजन में से 13 सीजन ही खेले है फिर भी सबसे ज्यादा 7 बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। और चार बार तो खिताब जीतने में भी कामयाब रही है। मुंंबई इंडियंस ही खिताब जीतने के मामले में सीएसके से आगे हैं। इसी वजह से आईपीएल में सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग के मामले में प्रमुख टीमों में से एक है
क्या यह महेंद्र सिंह धोनी का होगा आखिरी आईपीएल?
शायद हाँ, महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वो आईपीएल से सन्यास चेन्नई के ग्राउंड चेपोक पर ही लेंगे। इस बार csk अपने 7 मैच उसी ग्राउड पर खेलेगी। तो हो सकता है अपने कथन के अनुसार धोनी इस बार हो आईपीएल से सन्यास का एलान कर दें। धोनी के सन्यास लेने की खबरों से उनके समर्थकों में उदासी माहोल का है। आपको बता दे कि ममाहेंद्र सिंह धोनी। की ही कप्तानी में सीएसके चार बार आईपीएल की चैंपियन रही है।
आईपीएल से सबसे सफल कप्तान है महेन्द्र सिंह धोनी।
साथ ही साथ इंडिया को भी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में T20 विश्व कप कप और 2011 में ODI वर्ल्ड कप तथा 2013 चैंपियन ट्रॉफी फाइनल में जीत मिली है। एमएस धोनी भारतीय क्रिकेट का एक अहम हिस्सा है।