Kantara Box Office Collection: कैसे बनी कांतारा सुपरहिट फिल्म ? Movie review,Story

Kantara Box Office Collection: साउथ Film इंडस्ट्री अच्छी Story और climax वाली मूवी बनाने में माहिर है। उत्तर भारत के लोग भी साउथ की films को पसंद करने लगे हैं। यह इंडस्ट्री लोगों को Content के साथ-साथ अच्छा तालमेल बैठाकर लोगों को अलग तरह से सोचने पर मजबूर कर रही है। अगर केवल साउथ में तुलना करें तो Kannada film industry अपनी पकड़ बॉक्स ऑफ़िस और लोगों के दिलों पर बनाए हुए है। हाल ही में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री ने KGF जेसी सुपर हिट फिल्म दे चुकी है। तो इस बार भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम ऋषभ शेट्टी की Kantara Movie ने किया है। कन्नड़ फिल्म कांतारा को लोग बहुत पसंद कर रहे है।
Kantara Box Office Collection:
Kantara Movie Collection: कांतारा मूवी, कन्नड़ इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। क्योंकि इस फिल्म ने KGF का कन्नड़ में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। kantara movie box office collection इस प्रकार है
कांतारा मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लिस्ट:
Day | Date | Amount |
---|---|---|
Day 1 | Friday (30-Sept-22) | ₹ 1.95 Cr |
Day 2 | Saturday (01-Oct-22) | ₹ 2.65 Cr |
Day 3 | Sunday (02-Oct-22) | ₹ 4.9 Cr |
Day 4 | Monday (03-Oct-22) | ₹ 3.7 Cr |
Day 5 | Tuesday (04-Oct-22) | ₹ 5 Cr |
Day 6 | Wednesday (05-Oct-22) | ₹ 7.1 Cr |
Day 7 | Thursday (06-Oct-22) | ₹ 5 Cr |
Day 8 | Friday (07-Oct-22) | ₹ 5.8 Cr |
Day 9 | Saturday(08-Oct-22) | ₹ 8.15 |
Day 10 | Sunday (09-Oct-22) | ₹ 9.64 Cr |
Day 11 | Monday (10-Oct-22) | ₹ 5.13 Cr |
Day 12 | Tuesday (11-Oct-22) | ₹ 5.08 Cr |
Day 13 | Wednesday (12-Oct-22) | ₹ 4.64 Cr |
Day 14 | Thursday (13-Oct-22) | ₹ 3.86 Cr |
Day 15 | Friday (14-Oct-22) | ₹ 5.54 Cr |
Day 16 | Saturday (15-Oct-22) | ₹ 14.3 Cr |
Day 17 | Sunday (16-Oct-22) | ₹ 18.15 Cr |
Day 18 | Monday (17-Oct-22) | ₹ 8.6 C |
Day 19 | Tuesday (18-Oct-22) | ₹ 7.56 Cr |
Day 20 | Wednesday (19-Oct-22) | ₹ 7.05 Cr |
Day 21 | Thursday (20-Oct-22) | ₹ 6.6 Cr |
Total 3 Week Collection | ₹ 140.4 Cr |
Total Updated Collection:
40 Days India Net Collection ₹ 274.24 Cr
40 Days Worldwide Collection ₹ 350.40 Cr
इन्हें भी पढ़े:
- Highest Bollywood Films Collection 2022 list
- Vikram Vedha Movie Collection, Review and Story
- Vikram Vedha’ Hindi Remake: जाने कब हो रही रिलीज़
कांतारा फिल्म की Star Cast:
कांतारा मूवी के Writer और Director ऋषभ शेट्टी है। इस मूवी में एक्टर की भूमिका में भी नजर आ रहे हैं। उनकी एक्टिंग इतनी वास्तविक लग रही है कि लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म में कनाडा इंडस्ट्री की बहुत बड़ी स्टार कास्ट नहीं थी। यह फिल्म लोगों के दिलों में राज कर रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म की कहानी म्यूजिक और क्लाइमैक्स कितना अच्छा रहा होगा। बिना एक भी सुपरस्टार के इस मूवी ने साउथ में अपनी सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं।अगर इसमें स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें निम्न सितारों ने काम किया है
Actors – ऋषभ शेट्टी,दीपक राय पानाजे,प्रमोद शेट्टी,अच्युत कुमार,किशोर,नवीन डी पाडिल,प्रकाश थुमिनाद
Actress – Sapthami Gowda,Manasi Sudhir
Producers- विजय किरगंदुर
Music director – बी.अजनीस लोकनाथ
Director – ऋषभ शेट्टी
कांतारा फिल्म की कहानी :
कांतारा मूवी की शुरुआत एक राजा के दरबार से होती है। जहां वह शांति और सुख की तलाश कर रहा होता है। तभी उसे जंगल में भटकते हुए पत्थर की मूर्ति दिखाई देती है। वहां उसे खुशी का अनुभव होता है। और पत्थर की मूरत को अपने यहां लाना चाहता है इसके लिए उससे जंगल को गांव वालों को दान में देना पड़ता है।
गांव वाले जंगल में रहने वाली जनजातियां होती है फिर पुलिस इंस्पेक्टर आकर उन पर अतिक्रमण का आरोप लगाता है। और धीरे-धीरे फिल्म आगे बढ़ती है और बाद में पता चलता है कि बिलन इन कोई और है। इस मूवी में जंगल में रहने वाली जनजातियों की संस्कृति को दर्शाया गया है। उनकी संस्कृति कोष में अहम भूमिका दी गई है। किस प्रकार आदमी अपने किए का दंड भोगता है।
लास्ट के 20 मिनट में इतना क्लाइमैक्स है कि आप अपनी सीट से नहीं पाएंगे। यह मूवी आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगी। अगर आप कुछ अलग एहसास चाहते हैं तो इस मूवी को जरूर देखें।
कांतारा ने तोड़ा KGF का रिकॉर्ड:
कंतारा कन्नड़ इंडस्ट्री में केजीएफ से ज्यादा कमाई करने में कामयाब हुए है। हालांकि KGF के पास वर्ल्ड वाइड कॉलेक्शन अभी भी कांतारा से ज्यादा है। लेकिन कांतरा का बजट मात्र 16 करोड़ रुपए था। मात्र 16 करोड़ में बनी फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक और हिट फिल्म साबित हो चुकी है।
क्यों है साउथ की फिल्में बॉलीवुड से ज्यादा हिट:
South films Industry की दीवानी पूरी दुनिया है। साउथ इंडस्ट्री ने 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई वाली बहुत फिल्में दी है। साउथ इंडस्ट्री की फिल्में एक वक्त पर यूट्यूब पर डब होकर आती थी तब भारत में बॉलीवुड का बोलबाला था। लेकिन धीरे-धीरे जब साउथ की फिल्में डब होकर उत्तर भारत में फैलने लगी तो लोगों को उनका काम बहुत पसंद आया।
लोगों को कुछ अलग देखने को मिला सबसे पहले यूट्यूब पर आई मगधीरा ने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली थी। और भी कई अच्छी मूवी उत्तर भारत के लोगों को देखने को मिली जिससे वह साउथ इंडस्ट्री की तरफ शिफ्ट हो गए और बॉलीवुड का पतन शुरू हो गया।
साउथ इंडस्ट्री में बनी केजीएफ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए केजीएफ के दोनों चैप्टर ने कुल मिलाकर 13 सौ करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। राजामौली की फिल्म ट्रिपल आर ने भी 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। बॉलीवुड में काफी समय से ऐसी मूवी हिट नहीं हुई है।इसका यही कारण है कि बॉलीवुड के लोग एक्टर को ब्रांड बनाकर उसके चेहरे से पैसा कमाना जानते हैं। साउथ के लोगों ने मेहनत करके उन्हें गलत साबित कर दिया।