आईपीएल कब से शुरू हुआ ? जाने क्या है इतिहास ?

ipl-kab-se-shuru-hua

IPL का फुल फॉर्म इंडियन प्रीमियर लीग(Indian Premier League) है जिसकी शुरुआत 2008 में हुई थी जबकि इसके बोर्ड की स्थापना 2007 में BCCI के सदस्य श्री ललित मोदी जी ने की थी। 18 अप्रैल 2008 का दिन था जब आईपीएल का पहला मैच खेला(ipl kab start hua) गया। अब तक इसके 15 सीजन संपन्न हो चुके हैं। 2008 में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स 11 पंजाब ने इस आईपीएल सीजन में हिस्सा लिया था। 

2008 में चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर राजस्थान रॉयल्स ने ट्रॉफी अपने नाम की थी लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंडियन प्रीमियर लीग विश्व की दूसरी सबसे बड़ी और महंगी लीग बन चुकी है।पहले स्थान पर फुटबॉल की इंग्लिश प्रीमियर लीग है।

आईपीएल का इतिहास (IPL History)

आईपीएल शुरू होने से पहले T20 क्रिकेट ज्यादा प्रचलित नहीं था। एक समय था जब 20-20 ओवर की क्रिकेट को विश्व के दिग्गज खिलाड़ी खेलना पसंद नहीं करते थे।सबकी दिलचस्पी टेस्ट क्रिकेट और केवल वनडे क्रिकेट खेलने में हुआ करती थी।

आईसीसी ने एक ऐसा फैसला लिया जिससे क्रिकेट इतिहास की कायापलट हो गई। आईसीसी ने 2007 में 20- 20 ओवर की क्रिकेट में विश्वकप का एलान कर दिया। अधिकतर खिलाड़ी सोच विचार में पड़ गए और उन्होंने इस विश्वकप का हिस्सा नहीं होना ही अच्छा समझा। खिलाड़ी सोच रहे थे कि 20-20 ओवर की क्रिकेट से उनका गेम खराब हो जाएगा।

भारत के भी कई दिग्गज खिलाड़ी उस विश्वकप का हिस्सा नहीं थे। भारत की T20 World Cup की टीम लगभग युवा खिलाड़ियों से भरी हुई थी जिसकी अगुवाई महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी जिनका क्रिकेट करियर भी छोटा ही था। भारत की युवा टीम ने T20 World Cup 2007 में अच्छा प्रदर्शन किया और World Cup 2007 का ख़िताब अपने घर ले आए। जिससे भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदल गई।

बीसीसीआई के सदस्य रहे ललित मोदी ने 2007 में एक प्रस्ताव पारित किया यह प्रस्ताव भारत की घरेलू T20 लीग का था जिससे आज हम सभी लोग आईपीएल (Indian Premier League) के नाम से जानते हैं आईपीएल के आने के बाद खिलाड़ी इसमें रुचि लेने लगे थे। T20 क्रिकेट ने अपना वर्चस्व स्थापित कर दिया था।

पहला आईपीएल विनर (First IPL Winner)

आईपीएल का पहला ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में जीता था। IPL 2008 का फाइनल मैच चेन्नई और राजस्थान के बीच Sunday, June 01, 2008 को Dr DY Patil Sports Academy, Mumbai में खेला गया इस मैच के Man of the Match युसूफ पठान को चुना गया क्योकि इन्होने उस मैच में 22 रन देकर 3 विकेट लिए और 39 गेंदों में 56 रन की एक बेहतरीन पारी खेली।

आईपीएल विजेता टीमों की सूची (List of Indian Premier Leagues Winner)

आईपीएल के अभी तक 15 सीजन संपन्न हो चुके हैं। पहले आईपीएल 2008 में कुल 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। सबसे ज्यादा आईपीएल ख़िताब अपने नाम करने वाली टीम Mumbai Indian(MI) है जिसने अभी तक 5 बार IPL का खिताब अपने नाम किया है।

ipl-vijeta-team-list
क.स.सत्र विजेता टीम
IPL 2008राजस्थान रॉयल्स
2.IPL 2009डेक्कन चार्जर्स
3.IPL 2010चेन्नई सुपर किंग्स
4.IPL 2011चेन्नई सुपर किंग्स
5.IPL 2012कोलकाता नाइटराइडर्स
6.IPL 2013मुंबई इंडियंस
7.IPL 2014कोलकाता नाइटराइडर्स
8.IPL 2015मुंबई इंडियंस
9.IPL 2016सनराइजर्स हैदराबाद
10.IPL 2017मुंबई इंडियंस
11.IPL 2018चेन्नई सुपर किंग्स
12.IPL 2019मुंबई इंडियंस
13.IPL 2020मुंबई इंडियंस
14.IPL 2021चेन्नई सुपर किंग्स
15.IPL 2022गुजरात टाइटंस

सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीमों की सूचि

मुंबई इंडियंस (best ipl team) ‘सबसे ज्यादा आईपीएल जीतने वाली टीम’ है क्योकि इसने 2008-2022 तक पांच ख़िताब अपने नाम किये है वही चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने भी 4 बार जीत हासिल की। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी आईपीएल का खिताब दो बार जीता है।

विजेता टीम ट्रॉफी साल
मुंबई इंडियंस (MI)5 बार2013, 2015, 2017, 2019, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)4 बार2010, 2011, 2018, 2021
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)2 बार2012, 2014

IPL के सबसे सफल कप्तान:

अगर सबसे ज्यादा सफल कप्तान की बात की जाए तो रोहित शर्मा जो कि ‘मुंबई इंडियंस’ के कप्तान हैं। रोहित ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी जो ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ के कप्तान हैं उन्होंने चार बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। और 7 बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया है।अगर लास्ट दो ipl सीजन की बात करे तो IPL 2021 चेन्नई सुपर किंग्स ने तथा IPL 2022 गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया है

अगर आईपीएल के समस्त इतिहास में सबसे ज्यादा नाकामयाब टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) है क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले 14 साल से एक भी आईपीएल खिताब अपने नाम नहीं किया है वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के इतिहास में तीन बार फाइनल में पहुंची है।

इन्हें भी पढ़े :

आईपीएल ऑक्शन क्या है?

 what-is-ipl-auction

IPL शुरू होने होने से पहले सभी टीमों के सेलेक्टर्स को एक मौका दिया जाता है जिसमें वह अपनी टीम के लिए कुछ खिलाड़ियों को खरीद सके तथा कुछ खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज कर सकें।

 इसके लिए टीमों के पास एक निश्चित रकम तय होती है। उसके अंदर ही उन्हें अपने खिलाड़ियों को खरीदना पड़ता है। आईपीएल 2022 में प्रत्येक टीम को  90- 90 करोड रुपए का पर्स दिया गया था कोई भी टीम 90 करोड से ज्यादा पैसा खर्च नहीं कर सकती उसे 90 करोड में ही अपने 25 खिलाड़ियों की टीम बनानी होती है। इसे IPL Auction कहते है 

प्लेइंग इलेवन में केवल चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं।इसके हिसाब से टीम्स अपनी स्ट्रेटजी के साथ ऑक्शन में अच्छे खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम का बनाना चाहती है।

IPL 2023 कब शुरू होगा ?:

आईपीएल 2023 की शुरुआत  31 मार्च 2023 से शुरू होगा और 21 मई 2023 तक चलने वाला है  IPL 2023 में 72 मैच होंगे।

FAQ Section

  • आईपीएल का पूरा नाम क्या है ?

    IPL का Full Form, इंडियन प्रीमियर लीग है जिसे भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड द्वारा संचालित किया जाता है इस फॉर्मेट में मैच 20-20 ओवर के होते है।

  • पहला आईपीएल कब शुरू हुआ ?

    इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में दिल्ली से शुरू हुआ।

  • पहला आईपीएल किसने जीता ?

    आईपीएल का पहला ख़िताब राजस्थान रॉयल्स ने शेन वार्न की कप्तानी में जीता था।

  • आईपीएल की सबसे सफल टीम कौन सी है ?

    मुंबई इंडियंस टीम इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है क्योंकि इसने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013,2015,2017,2019 में 4 बार खिताब जीता है।

  • आईपीएल को किसने शुरू किया ?

    इंडियन प्रीमियर लीग बोर्ड की स्थापना 2007 में BCCI के सदस्य ललित मोदी द्वारा की गयी।

नए Updates को तुरंत पाने के लिए हमारे Telegram चैनल को Join करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *